कपड़े धोने के लिये कौनसा साबुन बेहतर है ?
इन्होंने अभी तक कई ब्रांड के डिटरजेंट सोप यूज किये और हर बार एक नया अनुभव। कभी अच्छा कभी बुरा। फिलहाल रिन डिटर्जेंट सोप काम में ले रही हैं। बताते हैं क्यों --
रिन डिटर्जेंट साबुन हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड का उत्पाद है। हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड का नाम पहले हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड था। यह एक मल्टीनेशनल कंपनी है। इसके प्रोडक्ट्स भारत के लगभग हर घर में उपयोग में लिए जाते हैं।
हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड ने रिन साबुन बार के रूप में सबसे पहली बार 1969 में लांच किया था। तब से लगाकर आज तक रिन साबुन कपड़े धोने के लिए गृहिणियों की पहली पसंद बना हुआ है। रिन साबुन बाजार में कम से कम 5,10 और 25 रुपये से लेकर 58 रुपये तक के बार के रूप में मिलता है।
रिनके बारे में मंजूजी का कहना है कि रिन डिटर्जेंट सोप अब तक यूज़ किये गए सभी साबुनों में सबसे अच्छा है। इससे न तो हाथों में जलन होती है न ही हाथ रूखे होते हैं। लेकिन घर के कई स्थानों जैसे वाशबेसिन में हम छोटी साइज का साबुन हाथ धोने के लिए रखते हैं। इन्होंने भी अपने वाशबेसिन में रिन का 5 रुपये वाला छोटा साबुन रख दिया तो देखा कि इसकी क्वालिटी बड़े साबुन से काफी कमतर है। दो-तीन दिन लगातार हाथ धोने के बाद हाथ के नाखूनों के आसपास की स्किन निकलने लगी और हाथ भी रूखे हो गए।
तो यह एक्सपीरियंस हमने आपको रिन साबुन के बारे में बताया। आप भी अपना अनुभव हमें बताएं ताकि लोग कम्पनियों द्वारा किये गए झूठे दावों से सावधान रहें और अपना मेहनत का पैसा व समय बचा सकें।

i think tide is better for daily use
जवाब देंहटाएं