संदेश

सबसे बढ़िया बिस्किट ब्रांड कौनसा है ?

चित्र
Add caption   भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय बिस्किट है, पारले। भारत में बिस्किट बाजार के 70% हिस्से पर पारले कम्पनी का कब्जा है। दूसरे नंबर पर ब्रिटानिया का टाइगर बिस्किट और तीसरे नंबर पर ITC के सनफीस्ट बिस्किट है। निल्सन कम्पनी द्वारा किये गए सर्वे में तो  पारले बिस्किट को दुनिया का सबसे ज्यादा बिक्री वाला बिस्किट माना गया है।   बिस्किट में सबसे अच्छा बिस्किट कौनसा है इस सवाल के उत्तर में कुकिंग में महारत हासिल चतुर गृहिणी श्रीमती अनिता गुप्ता का रिव्यू पढ़िए : "बचपन से ही पारले बिस्किट खा कर बड़े हुए हैं। सुबह-दोपहर की चाय पारले बिस्किट के बिना बेमजा है। बरसों से इसके स्वाद में कोई चेंज नहीं आया है। सफर में कहीं जाना हो तो कपड़ों के अलावा पारले बिस्किट के पैकेट्स रखना जरूरी है। कोरोना काल में लॉक डाउन के वक्त तो पारले बिस्किट घर में जरूरी भोजन बन गया है। यह देश की किसी गली-मोहल्ले की छोटी दुकान पर भी मिल जाएगा।" वास्तव में भारत में पारले बिस्किट की लोकप्रियता विवादों से परे है। यह पोस्ट समाप्त करने से पहले हमारे प्रिय बिस्किट पारले के इतिहास के बारे में भी जानकारी ले...

कपड़े धोने के लिये कौनसा साबुन बेहतर है ?

चित्र
  देखिये, इस ब्लॉग के लिए हमें पहला रिव्यू प्राप्त हुआ है।  बहुत ही सुघड़ गृहिणी मंजूजी का। इन्होंने कपड़े धोने में इस्तेमाल होने वाले साबुन के बारे में अपने अनुभव बताए।  इन्होंने अभी तक कई ब्रांड के डिटरजेंट सोप यूज किये और हर बार एक नया अनुभव। कभी अच्छा कभी बुरा। फिलहाल रिन डिटर्जेंट सोप काम में ले रही हैं। बताते हैं क्यों -- रिन  डिटर्जेंट साबुन हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड का उत्पाद है। हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड का नाम पहले हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड था। यह एक मल्टीनेशनल कंपनी है। इसके प्रोडक्ट्स भारत के लगभग हर घर में उपयोग में लिए जाते हैं। हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड ने रिन साबुन बार के रूप में सबसे पहली बार 1969 में लांच किया था। तब से लगाकर आज तक रिन साबुन कपड़े धोने के लिए गृहिणियों की पहली पसंद बना हुआ है। रिन  साबुन बाजार में कम से कम 5,10 और 25 रुपये से लेकर 58 रुपये तक के बार के रूप में मिलता है।  रिनके बारे में मंजूजी  का कहना है कि रिन डिटर्जेंट सोप अब तक यूज़ किये गए सभी साबुनों में सबसे अच्छा है। इससे न तो हाथों में जलन होती है न ही हाथ रूखे हो...